आठ लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, छुरा पुलिस की कार्यवाही

Chhattisgarh Crimes

किशन सिन्हा/छत्तीसगढ़ क्राइम्स

छुरा. नगर से दुरस्त गांवों में चल रहे अवैध शराब निर्माण व बिक्री को लेकर छुरा पुलिस आयदिन कार्यवाही करते नजर आती है फिर भी अवैध शराब का मामला पर पुरा अंकुश नहीं लग पा रहा है। वहीं एक मामला फिर सामने आया है जहां थाना मुख्यालय से लगभग 15 किलो मीटर दूर ग्राम रानीपरतेवा के आवास पारा में चल रहे अवैध शराब बिक्री का पुलिस ने भंडा भोड़ किया है।

घटना बीते शुक्रवार रात की है जहां गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए छुरा थाना पुलिस की टीम ने रानीपरतेवा पहुंच कर सफेद जरकीन में आठ लीटर कच्ची शराब के साथ ग्राहक का इंतजार करने वाले आरोपी उमेश साहू पिता इदंल साहू गिरफ्तार किया है। और विधिवत कार्यवाही करते हुए उसे कर जेल भेज दिया गया है।

Exit mobile version