छत्तीसगढ़-ओडिशा की सीमा पर मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

Chhattisgarh Crimes

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सीमा पर मुठभेड़ में एक पुरुष नक्सली ढेर हुआ है. बताया जा रहा है कि गरियाबंद जिले से लगे ओडिशा सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. गोली लगने से एक नक्सली की मौत हो गई.

शोभा थाना क्षेत्र के गरिबा के जंगल से लगे सीमा पर नवरंगपुर पुलिस और ओडिसा एसओजी ने बड़ी कार्रवाई की है. नक्सली होने की सूचना पर बीती रात टीम ऑपरेशन पर निकली थी. कई राउंड गोलियां चलने के बाद सीजी सीमा की ओर नक्सली भागे. इस दौरान टीम ने फायरिंग की. गोली लगने पर एक नक्सली ढेर हो गया. पुलिस की टीम ने दैनिक उपयोगी और विस्फोटक सामान भी बरामद किया है. अभी भी मौके पर जवान मौजूद हैं.

Exit mobile version