छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का आंकड़ा 1 करोड़ मीट्रिक टन पार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा- पैसा केंद्र दे रहा और कांग्रेस मुफ्त का चंदन घिस रही, मंत्री अमरजीत बोले- हम प्रदेश सरकार के संसाधनों से खरीद रहे

Chhattisgarh Crimes

रायपुर. प्रदेश में चल रही धान खरीदी को लेकर बीजेपी ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने तंज कसते हुए कहा कि धान खरीदी का सारा पैसा केंद्र का है. कांग्रेस मुफ्त का चंदन घिस रही है.

अरुण सावे ने कहा कि कांग्रेस का धान खरीदी में क्रेडिट लेना ऐसा ही है जैसे बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना. अरुण साव के ये भी कहा कि धान खरीदी की 90 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार दे रही है. साव ने प्रेसवार्ता के दौरान खाद्य मंत्री को तोतला कहते हुए कहा कि खाद्य मंत्री तोतली भाषा में क्या बोलते हैं, समझ भी नहीं आता.

मंत्री अमरजीत का पलटवार

साव के इस बयान पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने पलटवार करते हुए कहा कि केंद्र सरकार हमें कोई पैसा नहीं देती है. हम राज्य सरकार के संसाधन से धान खरीदते हैं. उन्हें तो इस योजना की जानकारी ही नहीं है. बता दें कि प्रदेश सरकार ने 110 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा था. जिसमें से एक करोड़ मीट्रिक टन धान की खरीदी तय समय से पहले की जा चुकी है.

Exit mobile version