
तमता| पत्थलगांव थाना क्षेत्र के एनएच-43 स्थित भांटामुड़ा के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर दीवार से टकराकर सड़क के नीचे खेत में उतर गई। इस कारण वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना रविवार की सुबह करीब 11 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कोर्पियो वाहन सवार चालक अंबिकापुर की ओर पत्थलगांव की तरफ आ रहा था।
वाहन चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे वाहन अनियंत्रित होकर दीवार से टकराकर खेत में उतर गया। घटना में वाहन के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं, वाहन मालिक गाड़ी को निकालने का प्रयास कर रहा है।