
पंतोरा में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पिछले एक साल से पंतोरा चौकी क्षेत्र में चोरी के मामले थम नहीं रहे। एक मामला शांत होता है, तो दूसरा सामने आ जाता है। पुलिस अब तक किसी भी चोर को पकड़ नहीं पाई है। चौकी क्षेत्र में शराबी खुलेआम शराब और गांजा का सेवन कर रहे हैं। सार्वजनिक जगहों पर नशा करने वालों पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। लगातार हो रही चोरी और नशे की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस को गश्त और पेट्रोलिंग बढ़ानी होगी।