सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर चपरासी ने की 13 लाख की ठगी

Chhattisgarh Crimes

मनेंद्रगढ़। पीएमजीएसवाई कार्यालय बैकुंठपुर में कार्यरत एक चपरासी ने कलेक्ट्रेट में नौकरी लगाने के नाम पर 6 लोगों से 13 लाख रुपए की ठगी की है । रिपोर्ट पर धोखाधड़ी करने वाले चपरासी के खिलाफ मनेंद्रगढ़ कोतवाली पुलिस ने ठगी का मामला कायम कर चपरासी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।

ठगी के मामले के संबंध में जानकारी देते हुए एमसीबी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमेष बरैया ने जानकारी देते हुए बताया कि कोतवाली थाना मनेंद्रगढ़ में चंद्रशेखर ठाकुर 26 वर्ष पिपरिया निवासी आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि पीएमजेएसवाई कार्यालय बैकुंठपुर में कार्यरत चपरासी मोइज अहमद पिता हाकिम अली 30 वर्ष बैकुंठपुर निवासी से उसके भाई के माध्यम से मुलाकात हुई थी वह उसे कार्यालय बैकुंठपुर कलेक्ट्रेट में चपरासी के पद पर नौकरी लगाने के लिए उससे दो लाख रुपए ले लिया है मांगने पर वापस नहीं कर रहा है टालमटोल कर रहा है।

उक्त रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली थाना मनेंद्रगढ़ में अपराध क्रमांक 65/23 धारा 420 भा. द. वि. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया। तत्काल पुलिस अधीक्षक टीआर कोशिमा द्वारा संपूर्ण मामले की मॉनिटरिंग के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमेष कुमार बरैया एवम एसडीओपी मनेंद्रगढ़ राकेश कुर्रे के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई । जिस टीम के द्वारा आरोपी जो फरार होने के जुगाड़ में लगा था घेराबंदी कर बैकुंठपुर से पकड़ा गया । पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह पीएमजेएसवाई कार्यालय बैकुंठपुर में चपरासी के पद पर पदस्थ है उसके द्वारा अन्य लोगों से भी नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी की गई है । आरोपी के पास से रायपुर मंत्रालय एवं जिला कलेक्ट्रेट बैकुंठपुर के नियुक्ति संबंधित कुछ दस्तावेज मिले हैं। उक्त संबंध में भी विवेचना की जा रही है ।

पुलिस ने नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी चपरासी मोइज अहमद के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर ठगी का मामला कायम कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है । आरोपी चपरासी मोइज अहमद ने बैकुंठपुर कलेक्ट्रेट में चपरासी की नौकरी लगाने के नाम पर मोनू ठाकुर ग्राम बोझा सूरजपुर से दो लाख, राजेश कुमार ठाकुर नागपुर सेंधा से दो लाख, विनोद कुमार नागपुर सेमरा से दो लाख, संतोष कुमार सेमरा नागपुर से दो लाख एवं अमन ठाकुर सूरजपुर निवासी से तीन लाख रुपए यानी कुल मिलाकर 6 लोगों से बैकुंठपुर कलेक्ट्रेट में चपरासी की नौकरी लगाने के नाम पर 13 लाख रुपए की ठगी की है । पुलिस द्वारा धोखाधड़ी का मामला कायम कर मामले की जांच की जा रही है ।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सचिन सिंह, सहायक उपनिरीक्षक आरएन गुप्ता, प्रधान आरक्षक इश्तियाक खान, शंभू यादव, राकेश शर्मा, पुष्कल कुमार सिन्हा, प्रिंस राय, विनीत सोनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

Exit mobile version