तिरुपति। पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन किए हैं। इस दौरान उन्होंने दक्षिण भारतीय कपड़े पहने हुए थे, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब शेयर की जा रही हैं। पीएम पारंपरिक वेश भूषा वेष्टि और अंग वस्त्रम पहनकर तिरुपति बालाजी मंदिर गए।
इस दौरान पीएम ने अपने ललाट पर दक्षिण भारतीय संस्कृति के अनुसार तिरुनामम लगा रखा था। महाद्वार पर मंदिर के मुख्य पुजारी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने मंदिर के ध्वज स्तंभ के दर्शन किए और पूजा की।
महाआरती के भी दर्शन किए
पीएम मोदी ने मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश किया और भगवान वेंकटेश की अर्चना के साथ महाआरती के दर्शन किए। मंदिर की परिक्रमा के बाद रंग नायिकी मंडप में मंदिर के पुजारियों ने PM मोदी के सम्मान में मंत्रोचारण के साथ उनके स्वास्थ्य लाभ और जन कल्याण की कामना की।
45 मिनट मंदिर में रुके पीएम
पीएम मोदी ने मंदिर परिसर में करीब 45 मिनट का समय बिताया। तिरुपति तिरुमला देवस्थानम के चेयरमैन करुणाकर रेड्डी और एक्जीक्यूटिव अधिकारी धर्मा रेड्डी भी उनके साथ मौजूद रहे। PM मोदी के दर्शन की वजह से आम लोगों के दर्शन को करीब 2 घंटे के लिए रोक दिया गया था। तिरुपति बालाजी मंदिर में रोजाना औसतन 60 से 70 हजार श्रद्धालु दर्शन करते हैं।
PM Narendra Modi tweets, "At the Sri Venkateswara Swamy Temple in Tirumala, prayed for the good health, well-being and prosperity of 140 crore Indians." pic.twitter.com/vOuYtd4rhZ
— ANI (@ANI) November 27, 2023