महासमुंद में अयोध्या श्रीराम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा उत्सव की तैयारी जोरों पर

Chhattisgarh Crimes

महासमुंद/राधेकृष्ण दुबे

महासमुंद में अयोध्या श्रीराम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा उत्सव की तैयारी जोरों पर है। प्रतिदिन कोई ना कोई बस्ती टोली या संगठन की बैठक कर आयोजन की तैयारी को अंतिम रूपरेखा दी जा रही है। इसी तारतम्य में राम मंदिर महासमुंद में बैठक हुई जिसमें निर्णय लिया गया। 18 जनवरी को शोभायात्रा निकाली जाएगी। उसके बाद शहर के विभिन्न मंदिरों में प्रतिदिन भजन कार्यक्रम किया जाएगा साथ की भगवान राजा राम जी की मूर्ति और मंदिर का सांकेतिक माडल बनाने की तैयारी की जाएगी।

बैठक में विक्रम ठाकुर, आलोकदुबे, अनूप उपाशे, अग्रज शर्मा, भारत चंद्राकर,प्रशांत श्रीवास्तव ,रितेश गोलछा एवं अन्य लोगो ने कार्यक्रम को भव्य बनाने अपना सुझाव दिया साथ ही अन्य टोली की बैठक दिनांक 16 दिसंबर को शाम 6 बजे मनोकामनेश्वर मंदिर कलेक्टर कालोनी में होने की सूचना भी दी।

Exit mobile version