कांकेर। कांकेर में विभिन्न समाचार पत्रों में कार्य करने वाले पत्रकारों ने एकमत होकर शुक्रवार को बैठक आयोजित कर प्रेस क्लब का गठन किया। इसमें प्रकाश ठाकुर को अध्यक्ष, गौरव श्रीवास्तव महासचिव, तामेश्वर सिन्हा कोषाध्यक्ष के साथ कार्यकारिणी उपाध्यक्ष और सह सचिव का भी गठन किया गया।
वहीं वरिष्ठ पत्रकार कमल शुक्ला, सुशील शर्मा, विजय पांडे, जीवानंद हालदार, अनुराग उपाध्याय, सीताराम शर्मा को संरक्षण समिति का सदस्य बनाया गया है। इस गठन के बाद यह निर्णय लिया गया है कि जिले के सभी ब्लॉक में काम कर रहे पत्रकार साथियों को भी इस प्रेस क्लब में सदस्यता दिया जाएगा।
इस दौरान नवनियुक्त प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर ने कहा कि संगठन सबसे बड़ा शक्ति है। आज पत्रकारों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। जिसे देखते हुए हम सभी पत्रकार साथी एकजुट होकर इस समाज में फैले कुरीतियों को मिटाते हुए संविधान की रक्षा करना है। वहीं बैठक में सभी माजूद पत्रकार साथियों ने भी एकमत होकर इसकी समर्थन किया।