
चेट्रीचंड्र के अगले दिन करेंगे मूर्ति विसर्जन
विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद चेट्रीचंड्र के अगले दिन मूर्ति विसर्जन किया जाएगा। यह संपूर्ण आयोजन गुरु श्री अनंतपुरी गोस्वामी के सानिध्य में संपन्न होगा। इस बार चेट्रीचंड्र महोत्सव दीपावली की तरह उल्लास, रोशनी और भव्यता के साथ मनाया जाएगा, जिसमें संपूर्ण सिंधी समाज भागीदारी करेगा।इस मौके पर सभी उपस्थित अतिथियों को पारंपरिक सिंधी टिप्पणा भी भेंट किया जाएगा। बैठक में डी. प्रेम मूलचंदानी, अशोक केशवानी, जितेंद्र लालवानी, जी.एस. गेहानी, अमर चंदनानी, सुनील बत्रा, प्रेम सोनी, संजय जयसिंघानी, महेश भमभानी, हरिराम रघुवंशी, राकेश माटा, अमित नागदेव, गोपीचंद कुकरेजा, श्यामलाल थारवानी, कुणाल सिहानी, योगेश भाटिया, यश नागवानी, चिराग जयसिंघानी सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे