शहर के पूर्व विधायक का बेटा सेक्सटॉर्शन का शिकार हो गया। अज्ञात व्यक्ति ने उनकी अश्लील वीडियो और फोटो सोशल मीडिया में वायरल करने के नाम पर ब्लैकमेल किया। मामला दबाने के नाम पर उनसे 7 लाख से अधिक वसूल लिए। इसके बाद आरोपी ने और पैसों की मांग शुरू कर दी।इसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की। खम्हारडीह पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस के मुताबिक शंकरनगर के जीवन अपार्टमेंट निवासी ऋषिराज सिंघानिया के पास 27 अप्रैल को अज्ञात व्यक्ति का मैसेज आया।
किसी करीबी के शामिल होने का शक
इतने पैसे लेने के बाद भी और पैसों की मांग की। इसके बाद पीड़ित ने खम्हारडीह थाने में शिकायत की। पुलिस ने मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। ऋषिराज पूर्व विधायक राजकमल सिंघानिया के बेटे हैं। इस मामले में किसी करीबी के शामिल होने का शक है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। आरोपी अब तक आरोपी पकड़ा नहीं गया है।