छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पुलिस उस आरोपी की तालाश में है, जिसने डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ की थी

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पुलिस उस आरोपी की तालाश में है, जिसने डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ की थी। पुलिस कई संदिग्धों को थाने लेकर आई। उनसे पूछताछ की गई, लेकिन आरोपी पकड़ा नहीं गया है।

सोमवार को पुलिस ने मामले की सूचना पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए अपनी जांच पड़ताल शुरू की। जहां रात में 27 ऐसे संदिग्ध लोग जिन पर संदेह किया गया, उन्हें थाना लाया गया।

उनसे पूछताछ की गई। इसके अलावा उन लोगों पर भी पुलिस ने नजर रखी, जो ऐसी गतिविधियों को अंजाम दे सकते थे। उस क्षेत्र में रात में घूमने वाले, शराबी, घुमंतु लोगों के साथ गुंडा बदमाशों से भी पूछताछ की गई।

आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे

अंबेडकर चौक की ओर आने-जाने वाले रोड पर लगे आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। ताकि मामले में कुछ क्लू मिल सके।

हालांकि, अभी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है, लेकिन आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस जांच में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। वहीं दूसरे दिन भी पुलिस लगातार मामले में जांच करती रही।

5 अलग-अलग टीम बनी

आरोपी की धरपकड़ के लिए 5 अलग-अलग टीम बनाई गई है, जो पूरे मामले में बारीकी से जांच कर रही है। टीम में साइबर सेल के साथ ही थाने के अधिकारी और स्टाफ शामिल हैं। दूसरे दिन भी यह टीम लगातार जांच पड़ताल कर रही।

आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा

CSP आकाश शुक्ला ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस की अलग-अलग टीम बनाकर जांच की जा रही है। निगरानी बदमाश के साथ ही संदिग्ध लोगों को थाना लाकर पूछताछ की गई है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। मामले में जांच चल रही है।

Exit mobile version