रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार और लापरवाही से ट्रेलर चला रहे ड्राइवर ने स्कूटी सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार और लापरवाही से ट्रेलर चला रहे ड्राइवर ने स्कूटी सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र में हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सलखिया निवासी बालकृष्ण पैंकरा (30) झरन गांव निवासी अपने साथी नान पैंकरा (30) के साथ सुबह स्कूटी पर सवार होकर खम्हार से झरन जा रह था। रास्ते में एक मोड़ पर ट्रेलर के ड्राइवर ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक स्कूटी से उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में बालकृष्ण पैंकरा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नान पैंकरा घायल हो गया।

ड्राइवर ट्रेलर छोड़कर हुआ फरार

दुर्घटना होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और वहां भीड़ जमा हो गई। इसी बीच ट्रेलर ड्राइवर मौके का फायदा उठाकर वाहन वहीं छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने ट्रेलर को जब्त किया
जहां पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। वहीं, घायल को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर मामले में आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया और आगे की जांच शुरू कर दी है।