रायगढ़ जिला में तेंदुपत्ता तोड़ने के चक्कर में एक युवक की मौत

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में तेंदुपत्ता तोड़ने के चक्कर में एक युवक की मौत हो गई। युवक पेड़ पर चढ़ा थाए तभी करंट लगने से वह पेड़ से गिर गया। वहीं दूसरे मामले में जंगल गए ग्रामीण पर भालू ने हमला कर दिया। घटना के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पहली घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है। जहां ग्राम भेंगारी का रहने वाला पीलांबर राठिया 35 साल आज सुबह तेन्दुपत्ता तोड़ने के लिए भलवाही पथरा जंगल गया था।

यहां पिलांबर तेंदुपत्ता तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था कि पास से गुजर रहे 11 केवी करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गया। इससे उसे जोर का छटका लगा और वह पेड़ से नीचे गिर गया।

घटना के बाद जब आसपास के अन्य ग्रामीणों ने उसे देखाए तो तत्काल उसे ईलाज के लिए घरघोड़ा अस्पताल लाया गया। जहां प्रारंभिक ईलाज के बाद डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जहां पुलिस मामले में आगे की जांच में जूट गई है।

भालू ने अचानक हमला किया दूसरा मामला धरमजयगढ़ वन मंडल के बोरो रेंज का है। जहां जमरगी डी का रहने वाला मेहत्तर यादव 47 साल आज सुबह लोंगड़ी पहाड़ में तेंदुपत्ता तोड़ रहा था।

इसी दौरान अचानक एक भालू झाड़ियों से निकलकर उसके उपर हमला कर दिया। तब मेहत्तर ने जोर.जोर से चिल्लाना शुरू किया। इससे भालू वापस जंगल की ओर चले गया।

भालू के हमले से उसके पैर व हाथ में चोट पहुंची। घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां DFO, SDO ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली और मामले में बोरो वन अमला ने आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है।