
ग्राम मेढरमाल का रहने वाला धनसिंह यादव 70 साल 12 जून को अपने बेटा हरिराम यादव को स्वीकृत आवास योजना के तहत निर्माणाधीन मकान के काम में सहयोग करने के लिए कहा।
तब हरिराम गुस्सा हो गया और अपने पिता से झगड़ा करने लगा। इससे दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। तब हरिराम ने अपने पिता धनसिंह के सिर पर लकड़ी से जमकर वार कर दिया।
ऐसे में खून लथपथ हालत में धनसिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसके परिजनों ने किसी तरह लैलूंगा अस्पताल ले आए।
जहां ईलाज के दौरान धनसिंह की मौत हो गई। घटना के बाद मामले की जानकारी जब पुलिस को लगी, तो मर्ग कायम कर जांच शुरू किया गया।
आरोपियों को जेल भेजा गया पूछताछ में पता चला कि मृतक को उसके बेटे ने मारा है और घटना की जानकारी होते हुए भी उसकी पत्नी फुलकुंवर यादव 30 साल ने पुलिस से जानकारी छिपाते हुए साक्ष्य छिपाने का प्रयास किया।
ऐसे में आज पुलिस ने दोनों पति-पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।