छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बिहार से आकर रसोइया का काम करने वाले एक युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बिहार से आकर रसोइया का काम करने वाले एक युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली है। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया और मामले में आगे की जांच में जुट गई है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक ढिमरापुर क्षेत्र में डिकार्ट गली में रहने वाले लोहा व्यवसायी आयुष मित्तल के घर में बिहार के जामाखोर खरवासामी निवासी ओम प्रकाश यादव (35) खाना बनाने का काम करता था। पिछले करीब 3 महीने से वह यहां काम कर रहा था।

तबीयत खराब होने की बात कही

शुक्रवार की रात तबीयत ठीक नहीं होने की बात कहकर ओम प्रकाश खाना बनाने नहीं गया। इसके बाद शनिवार को भी वह काम पर नहीं पहुंचा। सुबह 10 बजे मित्तल परिवार के लोग उसे देखने के लिए स्टाफ क्वार्टर में गए। जहां दरवाजा अंदर से आधा बंद था।

दरवाजा खोलने पर उन्होंने देखा कि ओमप्रकाश पंखे से गमछा का फंदा लगाकर फांसी लगा लिया है। मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।

कारणों का पता नहीं चला

पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा। प्रारंभिक जांच में उसका फांसी लगाने के कारणों पता नहीं चल सका। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए उसे अस्पताल भेजवाया।

नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

इस संबंध में DSP सुशान्तो बनर्जी ने बताया कि ओमप्रकाश के मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मौके पर जांच भी की गई, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई थी। वे रायगढ़ पहुंच गए हैं। पुलिस मामले जांच कर रही है।