रायगढ़ में मारपीट के मामले में बयान देने थाने आई महिला को TI ने उल्टा धमकाया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के रायगढ़ में मारपीट के मामले में बयान देने थाने आई महिला को TI ने उल्टा धमकाया। साथ ही शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने लगा। पीड़िता ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है।

सोमवार को भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लोढ़ाझर की रहने वाली छाया साहू (43) पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची थी। जहां उसने SP से घरघोड़ा थानेदार के खिलाफ लिखित में शिकायत की है।

महिला ने शिकायत बताया है कि उसकी बहन बसंती साहू के बड़ा बेटे सूरज साहू का विवाह कार्यक्रम 28 अप्रैल से 1 मई 2025 तक था। ऐसे में छाया साहू पूरे परिवार के शादी समारोह में शामिल होने के लिए नवापारा घरघोड़ा गई थी।

रात तकरीबन साढ़े 11 बजे उसे पता चला कि नवापारा घरघोड़ा के शैतान चौक पर किसी लड़के से मारपीट की जा रही है। रात में उसके जीजा बताया कि उसके बेटे जगमोहन उर्फ राजा साहू के साथ मारपीट हुई है।

छाया साहू मौके पर पहुंची तो देखा कि बेटे के हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट है और वह बेहोश है।

5 लोगों ने की मारपीट

छाया साहू ने जब पता किया जो जानकारी हुआ कि यश सिन्हा, रितेश गुप्ता, शैलेश चौहान, आयुष चौहान और निलिख शर्मा ने उनके साथ मारपीट की है।

इसके बाद जगमोहन को इलाज के लिए घरघोड़ा के बजाए रायगढ़ लेकर आ गए और मेडिकल कॉलेज में उसे इलाज के लिए भर्ती कराया।

शिकायत वापस लेने का दबाव

इसके बाद शनिवार को छाया साहू और उसका बेटा जगमोहन बयान देने के लिए घरघोड़ा थाना आए थे। तब घरघोड़ा थानेदार द्वारा बयान नहीं लिया जा रहा था और काफी समय तक उन्हें वहां बैठाए रखा गया। इसके बाद थानेदार द्वारा अपने चेंबर में बुलाया गया और शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाने लगा।

TI ने उल्टा फंसाने की धमकी दी

छाया साहू ने आवेदन में यह भी बताया कि थानेदार द्वारा शिकायत वापस नहीं लेने पर दूसरे मामले में फंसा देने की धमकी देते हुए दो दिनों को समय दिया गया। ऐसे में छाया साहू सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची।

थाना प्रभारी और युवकों पर कार्रवाई की मांग

महिला ने बेटे के साथ मारपीट करने वालों के साथ ही थाना प्रभारी द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने को लेकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। महिला ने घरघोड़ा थाना का सीसीटीवी कैमरा दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक का रिकॉर्डिंग को चेक कर सत्यता की जांच करने की भी बात कही है।

जांच के बाद उचित कार्रवाई करेंगे

इस संबंध में DSP सुशांतो बनर्जी ने बताया कि महिला की शिकायत की जांच की जाएगी। जांच के बाद जो भी दोषी पाए जाएंगे। उस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।