सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला गांधीनगर पंडरी के पास का है। अंकिता निहाल नाम की महिला ने थाने में शिकायत दी, उसने बताया कि 2022 में उसकी शादी हुई है। उसके पति अजय निहाल का मोहल्ले के रहने वाली सीमा नाग के साथ अफेयर है। 19 मार्च को रात 12 बजे के करीब सीमा नाग अपने भाई कौशिक नाग के साथ घर में घुस गईं।
पत्नी और उसकी बहन के साथ मारपीट
इस दौरान घर में अंकिता और उसकी बहन मौजूद थे। आरोपी अजय निहाल को खोजने लगे। तब महिला ने कहा कि वह यहां पर नहीं है। तो उन्होंने गाली गलौज करते हुए अंकिता और उसकी बहन की पिटाई कर दी। इस दौरान उन्होंने बाल पकड़ कर खींचा और पत्थर से भी हमला किया। इस हमले में दोनों महिला को चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।