रायपुर के रेलवे पार्किंग ठेकेदार पर चाकू से हमला करने वाले बदमाशों को पुलिस ने सबक सिखाया

Chhattisgarh Crimesरायपुर के रेलवे पार्किंग ठेकेदार पर चाकू से हमला करने वाले बदमाशों को पुलिस ने सबक सिखाया है। जिस जगह पर बदमाश ने मारपीट और चाकूबाजी की थी। पुलिस ने उसी जगह पर ले जाकर बदमाश को सबक सिखाया है। इस दौरान पुलिसकर्मी बदमाश को लाठी और पट्टे से मारते दिखे। बदमाश लगातार कान पकड़कर माफी मांगते रहा और कहा रहा है कि गलती दोबारा नहीं करेगा। इस आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर रेलवे स्टेशन में पार्किंग के ठेकेदार के साथ मारपीट और चाकू से हमला किया था।

मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार दोपहर गंज इलाके का हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद हुसैन रेलवे स्टेशन की पार्किंग में आया। बताया जा रहा है कि उसका पार्किंग ठेकेदार रवि आहूजा से ठेला हटवाने को लेकर विवाद था। उसने रवि के साथ बहसबाजी शुरू कर दी। फिर हुसैन गाली गलौच देने लगा। जब रवि ने उसे गाली देने से मना किया तो वह मारपीट चालू कर दिया।

चाकू और बेसबॉल बैट से हमला

इस मारपीट के बीच आरोपी के दोस्त भी वहां पर पहुंच गए। वें भी पार्किंग ठेकेदार और स्टाफ के साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान रवि को चाकू और बेसबॉल बैट से पीटा गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हमले में रवि के जांघ और हाथ में चोंटे आई हैं। इस मामले में जीआरपी पुलिस ने दो आरोपी मनीष गजभिए और पप्पू साहू को गिरफ्तार किया था। अब गंज पुलिस ने भी मोहम्मद हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है।