रायपुर के अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की टीम लगातार कार्रवाई कर रही

Chhattisgarh Crimesरायपुर के अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। विभाग के अधिकारियों को खबर मिलते ही आबकारी विभाग की टीम ने खरोरा थाना के चिंगरिया गांव के एक घर में छापा मारा।

इस दौरान आरोपी लीलाधर प्रसाद डहरिया के घर से 136 बोतल देशी शराब मात्रा 24.48 लीटर ज़ब्त किया गया। छापे मारी के दौरान आरोपी लीलाधर मौक़े से फ़रार हो गया। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2),59(क) के तहत अपराध दर्ज किया गया है ।वहीं फरार आरोपी लीलाधर की तलाश जारी है। कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग के अधिकारी टेक बहादुर कुर्रे ,स्वाति चौरसिया एवं आबकारी उपनिरीक्षक प्रकाश देशमुख मौजूद रहे।

Exit mobile version