रायपुर की बेटी ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, 10 साल की अंविका ने एवरेस्ट पर की चढ़ाई…

Chhattisgarh Crimesप्रदेश की बेटी ने एक बार छत्तीसगढ़ का नाम ऊंचा किया है। राजधानी रायपुर शहर की रहने वाली 10 वर्षीय अंविका अग्रवाल ने एवरेस्ट बेस कैंप तक ट्रेक करने वाली सबसे कम उम्र छात्रा बन गई हैं। उन्होंने समुद्र तल से 17 हजार 600 फीट तक ट्रेकिंग कर बड़ी उपलब्धि हासिल है।

अनुपम नगर निवासी नीरज अग्रवाल की पुत्री पांचवीं की छात्रा अंविका ने अपने परिजनों के साथ विगत 30 मई से काठमांडू के लुंबा से एवरेस्ट के लिए ट्रेकिंग शुरू की। अंविका के पिता नीरज अग्रवाल ने बताया कि अंविका ने ट्रेकिंग से पहले दो महीने तक कड़ा अभ्यास किया। इसमें घर में रोजाना 2 हजार सीढ़ी चढऩा, और पैदल चलना आदि था।
17600 फ़ीट की ऊंचाई पर की चढाई 

नीरज अग्रवाल ने बताया कि एवरेस्ट बेस कैंप तक ट्रेकिंग के लिए दल में कुल 12 लोग थे इनमें से 8 दूसरे राज्यों के थे। ट्रेकिंग करना काफी कठिन था। आक्सीजन की कमी रहती थी। फिर 7 जून को एवरेस्ट 17600 फीट ऊंचाई पर बेस कैंप तक पहुंचने में सफल रहे। उन्होंने बताया कि अंविका सबसे कम उम्र की लडक़ी है जिन्होंने ये उपलब्धि हासिल की है। उनका काठमांडू की संस्था हिमालियन सोशल जर्नी ट्रेकिंग संस्थान ने सम्मान किया है।

10 साल की उम्र में लिखी बुक 

एवरेस्ट बेस कैंप तक की चुनौतीपूर्ण यात्रा में अनविका के माता-पिता भी उनके साथ रहे। सर्द मौसम और कठिन परिस्थितियों के बावजूद अनविका ने साहस नहीं छोड़ा। यात्रा के दौरान थोड़ी तबीयत खराब होने के बावजूद उन्होंने हिम्मत दिखाई और लक्ष्य पूरा किया। अनविका को पढ़ने-लिखने का बेहद शौक है। 10 साल की उम्र में ही उन्होंने एक बुक भी लिखी है।

Exit mobile version