रायपुर में महानदी के पास जुआ खेलते 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

Chhattisgarh Crimesरायपुर में महानदी के पास जुआ खेलते 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपियों के जुआ खेलने की भनक लग गई जिसके बाद घेराबंदी की गई। पुलिस ने आरंग इलाके से एक हिस्ट्रीशीटर को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह अभी जुआ खिलाने में शामिल था।

आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि गुल्लू गांव में महानदी के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। इसके बाद पुलिस की टीम आरोपी की घेराबंदी के लिए रवाना हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 4 आरोपी महेंद्र वर्मा, रमेश देवांगन, श्यामलाल लोधी और पुरुषोत्तम जोशी को अरेस्ट कर लिया।

पूछताछ में पता चला कि रोहित यादव नाम का हिस्ट्रीशीटर बदमाश जुए को संचालित कर रहा है। पुलिस ने रोहित को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने करीब 45 हजार रुपए कैश भी जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत एक्शन लिया गया है।