
फिर उसे बंधक बना लिया। आरोपी ने महिला को रात भर अपने साथ दुकान में ही रखा। अगले दिन सुबह उसे बाहर निकाला। महिला ने घर पहुंचकर अपने पति को पूरी कहानी बताई। घटना धरसींवा थाना क्षेत्र के सिलतरा चौकी का है।
जानिए क्या है पूरा मामला ?
चौकी प्रभारी बालेश्वर लहरे के मुताबिक, शादीशुदा महिला रोजी मजदूरी का काम करती है। 30 जून को शिव घृतलहरे (39) महिला को घर में चावल चुनने के बहाने लेकर आया। काम करने के दौरान उसने महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने विरोध किया लेकिन आरोपी नहीं माना। जिसके बाद महिला घर से भाग कर रास्ते में एक सैलून दुकान में घुस गई।
दुकानदार ने शटर गिराकर किया रेप
जानकारी के मुताबिक, सैलून दुकान के संचालक योगेश सेन (40) ने महिला को बैठाया। महिला ने अपनी आप-बीती सुनाई। इसके बाद योगेश ने महिला की मजबूरी का फायदा उठा लिया। उसने दुकान का शटर बंद कर जबरन महिला के साथ बलात्कार किया। फिर उसे बंधक बना लिया।
आरोपी ने महिला को रात भर अपने साथ दुकान में ही रखा। अगले दिन सुबह उसे बाहर निकाला। महिला ने घर पहुंचकर अपने पति को पूरी कहानी बताई। इसके बाद महिला अपने परिवार के साथ सिलतरा पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई।
दोनों आरोपी गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस का कहना है कि, एक आरोपी को छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार किया गया है, वहीं सैलून दुकान के संचालक पर रेप का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच की जा रही है।