रायपुर पुलिस पर साइबर अटैक हुआ है। हैकर ने पुलिस की इंस्टाग्राम आईडी को हैक कर अश्लील पोस्ट कर दिया है। इस पोस्ट में एलन मस्क को भी दिखाया गया है। पुलिस की आईडी हैक होने के बाद कमेंट में लोग अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। फिलहाल इस मामले में पुलिस ID को रिकवर करने में जुटी है। रायपुर जिला पुलिस ने अपनी कार्रवाई और लोगों को जागरूक करने के लिए इंस्टाग्राम में आईडी बनाई है। जो raipur police cg के नाम से हैं। शुक्रवार शाम 5 बजे के करीब किसी हैकर ने इस आईडी को हैक कर लिया। फिर उसने एक अश्लील वीडियो पोस्ट कर दी। जिसके शुरुआत में एक लड़की फिर इलॉन मस्क की फोटो दिख रही है। यह वीडियो पोस्ट होते ही वायरल हो गया।
पुलिस ने की आईडी रिकवर
रायपुर पुलिस को जैसे ही आईडी हैक होने की सूचना मिली। साइबर की टीम ने आईडी को रिकवर करने में जुट गई। ID रिकवर होने के बाद पोस्ट को डिलीट किया गया। हालांकि तब तक पोस्ट वायरल हो गई। इस मामले में पुलिस का कहना है कि हैकर ने किस तरह वारदात की है इसकी जांच की जा रही है। बता दे कि रायपुर पुलिस के इंस्टाग्राम आईडी में 80 हजार फॉलोवर है।
लोगों ने किया कमेंट
हैकर के किए हुए पोस्ट के नीचे लोगों ने अलग-अलग तरह के कमेंट किए है। एक यूजर ने लिखा कि सक्सेसफुली आईडी हैक। दूसरे यूज़र ने लिखा कि साइबर क्राइम को पकड़ने में रायपुर पुलिस की इंस्टाग्राम आईडी हैक हो गई। एक यूजर ने लिखा कि पुलिस का ही सर्वर हैक हो गया। कई अन्य इंस्टाग्राम यूजर ने भी कॉमेंट्स में अलग अलग तरह की टिप्पणी की है।
मुख्यमंत्री की भी बनाई थी फर्जी आईडी
छत्तीसगढ़ में साइबर क्रिमिनल्स ने नेताओं और अफसरों के सोशल मीडिया हैंडल को भी निशाना बना चुके हैं। इसमें मुख्यमंत्री विष्णुेदव साय से लेकर भाजपा नेता और कलेक्टर तक शामिल हैं। शातिर ठगों ने इनके सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट और अफसरों को निर्देश तक भेज दिए हैं।