रायपुर में 12 साल के बच्चे के सिर को एक हाइवा ने कुचल दिया

Chhattisgarh Crimesरायपुर में 12 साल के बच्चे के सिर को एक हाइवा ने कुचल दिया, जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद आसपास के ग्रामीण रायपुर बिलासपुर हाईवे में 4 घंटे से प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ जमकर धक्का-मुक्की और बहसबाजी हुई। जिसके बाद भीड़ में उग्र होकर पुलिस पर पथराव भी किया। इस मामले में पुलिस ने करीब दो दर्जन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

दरअसल, ग्रामीणों की मांग थी कि इस सड़क पर अंडर ब्रिज बनाया जाए, जिससे ऐसी घटना दोबारा न हो। यह पूरा मामला धरसींवा थाना क्षेत्र का है।

हाइवा ने बच्चे को कुचला

धरसींवा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना मंगलवार दोपहर 2 बजे के करीब की है। रायपुर से बिलासपुर की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने 12 साल के बच्चें को अपनी चपेट में ले लिया।

हाइवा के चक्के में बच्चे का सिर बुरी तरह कुचला गया। एक्सीडेंट में मोंटू घृतलहरे की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मासूम साइकिल चलाते वक्त टक्कर से सड़क पर गिर गया था।

4 घंटे से सड़क में प्रदर्शन

आरोपी हाइवा ड्राइवर घटना के बाद मौके से फरार हो गया। लेकिन पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया है। जिसके पास आसपास भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए थे। आसपास के ग्रामीण और बच्चे के परिजनों ने करीब 4 घंटे से सड़क पर जाम कर दिया था।

उनकी मांग थी कि इस जगह हादसा हुआ है वहां पर लंबे समय से एक अंडर ब्रिज बनाने की मांग की जा रही है। लेकिन प्रशासन ने इस पर ध्यान नहीं दिया। इस प्रदर्शन में लोगों को शांत कराने के लिए करीब आधे दर्जन थाना प्रभारी, CSP खमतराई और ASP समेत प्रशासनिक अफसर जुटे हुए थे।