रायपुर के आरंग में एक महिला के घर में जबरन घुसकर रेप

Chhattisgarh Crimesरायपुर के आरंग में एक महिला के घर में जबरन घुसकर रेप किया गया। आरोपी ने महिला का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी भी दी। इसके बाद वो घर में रखे गोल्ड चेन और कैश लेकर भाग गया। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरंग थाना प्रभारी से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला ने 2 मार्च को थाने में शिकायत दी थी। जिसमें उन्होंने बताया कि, रात 8:30 बजे 25 साल के करीब एक व्यक्ति घर में जबरन घुसकर दुष्कर्म किया। उसने चेहरे में नकाब पहन रखा था। आरोपी ने महिला के दोनों हाथ और पैर को बिस्तर में बांध दिया। फिर उसने मोबाइल से अश्लील वीडियो बना लिया।

दोस्तों से की थी चर्चा

इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जानकारी जुटाना शुरू की। तब पुलिस को एक जानकारी मिली कि पास में ही एरिया के रहने वाले लंकेश कुमार साहू ने कोई अपराध किया है। जिसकी चर्चा उसने अपने दोस्तों के बीच में की थी। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ किया तो उसने गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस आरोपी से से मोबाइल बरामद कर लिया है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Exit mobile version