रायपुर में बॉयफ्रेंड के चक्कर में 6 लड़कियों ने मिलकर एक युवती की पिटाई कर दी
FIR के मुताबिक, शाम करीब 6 बजे रहनुमा नहाने के लिए गई। इस दौरान मेन गेट से खटखटाने की आवाज आई। घर में एक दूसरी सहेली भी मौजूद थे, उसने दरवाजा खोला। तभी अलीशा, अलीशा एम, दिव्या, मंजू, कोमल और रानी घर के अंदर घुस गए।
उन्होंने रहनुमा के कमरे में बाथरूम के दरवाजे पर लात मारी। जिससे वह खुल गया। फिर आरोपी लड़कियों ने उसे बाल पकड़ कर घसीटा और उसकी जमकर पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान उन्होंने चाकू भी पकड़ा हुआ था।बॉयफ्रेंड के चक्कर में पिटाई की चर्चा
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, चर्चा है कि यह मारपीट बॉयफ्रेंड के चक्कर में हुई है। लड़कियों का आपस में किसी युवक को लेकर विवाद था। इनमें से एक लड़की का युवक से ब्रेकअप हो चुका है। लेकिन उसके बावजूद युवक की पर्सनल लाइफ में दखलअंदाजी को लेकर विवाद हुआ।
हालांकि, विवाद के पीछे की वजह लड़कियों का आपसी मनमुटाव बताया गया है। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।आईफोन तोड़ा और गोल्ड ज्वेलरी गायब
पीड़िता ने बताया कि, मारपीट के बाद उसके गले में पहनी सोने की चेन गिर गई। इसके अलावा 5 सोने की अंगूठी और घर से करीब 30 हजार कैश गायब है। आरोपी लड़कियों ने उसका आईफोन को भी जमीन पर पटक कर तोड़ दिया। पिलहाल, मामले में पुलिस FIR दर्ज कर आरोपी लड़कियों की तलाश कर रही है।