रायपुर में ड्रिंक एंड ड्राइव में 9 लोगों पर एक्शन हुआ है। पुलिस आरोपियों के ड्राइविंग लाइसेंस भी सस्पेंड करेगी। ट्रैफिक पुलिस ने देर रात चेकिंग अभियान चलाया है। पुलिस का कहना है कि अभियान लगातार जारी रहेगा। सभी आरोपी वाहन चालकों पर भारी जुर्माना भी किया गया है।
रायपुर SSP डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा नशे की हालत में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख़्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए है। इसके बावजूद नशे में गाड़ी चलाने के मामले थम नहीं रह रहे। रायपुर पुलिस शहर के श्री राम मंदिर, फुडहर एवं अटल नगर नवा रायपुर में बैरिकेटिंग कर ड्रिंक एंड ड्राइव कर वाहन चलाने वाले 9 शराबी वाहन चालकों के खिलाफ चालान किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, नशे की हालत में होने के कारण स्वयं तथा दूसरे वाहन चालक के जान के लिए जोखिम भरा होता है। ऐसे वाहन चालकों पर सख्त कार्यवाही जरुरी है। बीते तीन महीने के भीतर लगभग 349 से अधिक शराबी वाहन चालकों पर कार्यवाहीं की जा चुकी है जिसके तहत वाहन जब्त कर मामले का निराकरण के लिए कोर्ट भेजा गया जहा कोर्ट ने 10,000-10,000 रूपये का भारी भरकम जुर्माना लगाया गया है, साथ ही ड्रिंक एंड ड्राइव वाहन चालकों पर लायसेंस निलबंन की कार्यवाही भी की जा रही है।
शराब चेकिंग में पकड़े गए वाहन एवं चालक 01. CG 04 HB 8802 विनय टेम्भरे 02. CG 17 KS 1349 बृजेश कुमार 03. CG 10 AD 6690 श्याम वीर सिंह 04. CG 04 MW 1435 परमानन्द बाग 05. CG 04 MB 9777 विशाल सिंह 06. CG 04 KT 7012 गौरव नियोगी 07. CG 07 BW 1570 विनय साहू 08. CG 04 NB 1171 रवि सोनी 09. CG 04 QC 5003 संदीप बक्सी