रायपुर में एक युवक को दूसरा युवक समोसा बोलकर चिढ़ा रहा था। जब युवक ने उसे चिढ़ाने से मना किया तो वह मारपीट में उतारू हो गया। उसने गाली गलौज करते हुए युवक की लकड़ी के बत्ते से पिटाई कर दी। इस मामले में पुलिस ने बदमाश के खिलाफ FIR दर्ज दिया है। यह पूरा मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है।
आजाद चौक पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दीपेश देवांगन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसमें बताया कि वह अपने परिवार के साथ आमापारा में रहता है। 24 में की रात 9:30 बजे वह मोहल्ले से गुजर रहा था। तभी शेषनारायण धीवर नाम का युवक उसे समोसा बोलकर चिढ़ाने लगा। उसने चिढ़ाने से मना किया। तो आरोपी गाली गलौज करने लगा।
लकड़ी के पत्ते से सिर पर मारा
आरोपी ने एक लकड़ी के बत्ते से दीपेश के सिर पर हमला कर दिया। जिससे उसके सिर पर चोटें आई। उसने आजाद चौक थाने में जाकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।