
रायपुर SSP डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा नशे की हालत में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद नशे में गाड़ी चलाने के मामले थम नहीं रह रहे।
पुलिस ने 11 शराबी वाहन चालकों को पकड़ा
रायपुर पुलिस शहर के श्री राम मंदिर, फुडहर और अटल नगर नवा रायपुर, शंकर नगर एक्सप्रेस वे में बैरिकेडिंग कर ड्रिंक एंड ड्राइव कर वाहन चलाने वाले 11 शराबी वाहन चालकों के खिलाफ चालान किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, नशे की हालत में होने के कारण स्वयं और दूसरे वाहन चालक के जान के लिए जोखिम भरा होता है। ऐसे वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई जरुरी है। बीते 5 महीने के भीतर लगभग 772 से ज्यादा शराबी वाहन चालकों पर कार्रवाई की जा चुकी है।
जिसके तहत वाहन जब्त कर मामले का निराकरण के लिए कोर्ट भेजा गया, जहां कोर्ट ने 10,000-10,000 रुपए का भारी भरकम जुर्माना लगाया गया है, साथ ही ड्रिंक एंड ड्राइव वाहन चालकों पर लाइसेंस सस्पेंड की कार्रवाई भी की जा रही है।
शराब चेकिंग में पकड़े गए वाहन और चालक-
- 1. CG 10 LB 1900, अंकुर अग्रवाल
- 2. CG 04 PF 0356, आशीष कुमार
- 3. CG 04 LS 2343, राहुल शर्मा
- 4. CG 12 AY 8772, फनिश मानिकपुरी
- 5. CG 04 NX 0361, सोमनाथ साहू
- 6. CG 04 KV 1573, राजेंद्र सोनी
- 7. CG 05 AN 5210, प्रदीप कुमार
- 8. CG 04 PV 7432, राहुल
- 9. CG 07 CJ 9356, रमन सिंह
- 10. CG 04 MF 2159, हर्षवर्धन साहू
- 11. CG 04 NU 8866, मनीष कुमार