राजधानी रायपुर में कर की छत पर सिगरेट पीते एक युवक का वीडियो वायरल हुआ है। जीई रोड के आमापारा इलाके में युवक स्टंट करते हुए तेज रफ्तार कार में जानलेवा हरकत कर रहा था।
जानकारी के मुताबिक, ओडिसा का एक व्यापारी किसी काम से रायपुर आया हुआ था। इस दौरान व्यापारी का ड्राइवर अपने दोस्तों के साथ गाड़ी लेकर घूमने निकला था। जिसके बाद मस्ती करते हुए लड़के गाड़ी चलाने लगे।
इस दौरान एक युवक गाड़ी के छत में बैठ गया और सिगरेट पीने लगा। राह चलते लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। जिस पर पुलिस ने एक्शन लिया है। वहीं मामला दर्ज होने के बाद थाने ले जाकर पुलिस ने उसे मुर्गा बनने की सजा भी दी।इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं और मोटर व्हीकल एक्ट में एक्शन लिया है। बताया जा रहा है कि इनमें से कई लड़के नाबालिग है। एक युवक बस बालिग है। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की है।