रायपुर में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर से पड़ोसी महिला LIC एजेंट और उसके बेटे ने ठगी की

रायपुर में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर से पड़ोसी महिला LIC एजेंट और उसके बेटे ने ठगी की Chhattisgarh Crimesहै। दोनों ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर के अलावा तीन और लोगों को बिजनेस में डबल मुनाफा का लालच दिया। फिर 45 लाख रुपए वसूल कर लिए। आरोपियों ने बाकायदा उन्हें रसीद भी दी, जो फर्जी निकली। मामला सिविल लाइन थाना इलाके की हैसिविल लाइन पुलिस के मुताबिक, जतिन चौधरी (43) ने शिकायत में बताया कि, वो न्यू शांति नगर रायपुर में रहता है और एक निजी अस्पताल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। पड़ोसी महिला LIC एजेंट शरनजीत कौर और उसका बेटा बलवीर सिंह बीमा का काम करते हैं। दोनों मां-बेटे के पास जतिन ने साल 2013 से अब तक अपने और फैमिली मेंबर्स के लिए 13 पॉलिसी खरीदी थी।अलग-अलग नाम की है पॉलिसी

जतिन ने आरोपी मां-बेटे से जीवन सरल पॉलिसी, बीमा गोल्ड पॉलिसी, जीवन छाया पॉलिसी, मनी बैक पॉलिसी, जीवन रक्षक पॉलिसी, अपनी पत्नी के नाम से आधारशिला पॉलिसी, बच्चों के नाम जीवन तरुण पॉलिसी खरीदी थी। साल 2024 में शरनजीत के कहने पर उन्होंने बलवीर को कैश और ऑनलाइन भुगतान के जरिए करीब 2 लाख 81 हजार दिए गए थे।इनकम टैक्स रसीद के चक्कर में हुआ खुलासा

जतिन को साल 2024 में इनकम टैक्स भरने के लिए पॉलिसी रसीद की जरूरत पड़ी। वो साल 2022 और 2023 की जमा रसीद को लेकर जीवन बीमा कार्यालय पंडरी ब्रांच गए। जहां पर पता चला कि, यह रसीद फर्जी है। आरोपियों ने 3 सालों में जतिन से 5 लाख 75 हजार रुपए वसूल कर लिए थे।

इसी तरह नितेश वर्मा से बिजनेस में डबल मुनाफे का झांसा देकर 4 लाख 96 हजार, जगमोहन सिंह नागपाल से 5 लाख 93 हजार, भूषण कुमार झोडे से 28 लाख 88 हजार रुपए वसूल कर लिए। इस तरह मां बेटे ने मिलकर चार अलग-अलग लोगों से करीब 45 लाख रुपए की धोखाधड़ी की। फिलहाल, इस मामले में सिविल लाइन पुलिस आगे की जांच कर रही है।