रायपुर में तेज बारिश, 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

Chhattisgarh Crimesरायपुर में देर रात से सुबह तक तेज बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे के लिए रायगढ़, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, रायपुर, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, कोंडागांव, बस्तर और दंतेवाड़ा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। बिजली गिर सकती है।

हालांकि मौसम विभाग का मानना है कि छत्तीसगढ़ में पिछले एक सप्ताह से हो रही बारिश की रफ्तार आज से धीमी हो सकती है। शाम के वक्त जरूर प्रदेश के कई जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। इसके चलते आज भी प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इससे पहले प्रदेश में अपने नॉर्मल डेट से 16 दिन पहले ही मानसून ने दस्तक दे दी है। जल्द ही इसके रायपुर पहुंचने की उम्मीद है।

औसत से ज्यादा बारिश का अनुमान

इसके बाद ये अंबिकापुर की ओर बढ़ेगा समय से पहले मानसून की एंट्री से मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार प्रदेश में औसत से ज्यादा बारिश हो सकती है। हालांकि अगले कुछ दिनों में प्रदेश के तापमान में 3-4 डिग्री की वृद्धि हो सकती है।

बस्तर संभाग के जिले भीगेंगे

प्रदेश में आज बस्तर संभाग के सभी जिलों में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। वहीं बाकी बचे जिलों के एक–दो जगहों पर बारिश की अनुमान है। मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है

बारिश की रफ्तार में लगातार हो रहा उतार-चढ़ाव

पिछले छह दिन में बारिश की रफ्तार भी फ्लक्चुएट होती रही है। जहां शनिवार को सिर्फ 12 इलाकों में ही हुई। इसके बाद रविवार को अलग-अलग जिलों के 50 से ज्यादा इलाकों में पानी गिरा। लेकिन सोमवार को सिर्फ 17 इलाकों तक ही बारिश सिमट गई। वहीं मंगलवार को 27 और बुधवार को 74 इलाकों में बारिश हुई है।

गुरुवार को सिर्फ 27 इलाकों में बारिश हुई है। वहीं शुक्रवार को 25 इलाकों में न्यूनतम 10 मिमी बारिश हुई। पिछले 24 घंटे की बात करें तो अधिक तापमान 38.6 डिग्री मुंगेली का रहा। वहीं सबसे कम तापमान 23.0°C पेंड्रा का रहा।