रायपुर दक्षिण उपचुनाव; भाजपा ने 2 प्रभारी किए नियुक्त

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा ने रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए दो प्रभारी नियुक्त किए हैं। कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा को प्रभारी बनाया गया है। इस साल अंत तक प्रदेश में नगरीय निकाय के चुनावों के साथ-साथ उपचुनाव होने की भी संभावना है।

इन दोनों नेताओं को रायपुर दक्षिण का प्रभार मिलने के साथ ही चुनावी तैयारियों की जिम्मेदारी मिली है। क्षेत्र में क्या माहौल है ? जनता क्या चाहती है ? वहां के कार्यकर्ताओं का क्या रुझान है। इन सभी चीजों का ध्यान रखने, पार्टी और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बनाने का काम भी करेंगे।

बीजेपी की साख का चुनाव

रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट भाजपा का अभेद किला रहा है। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल यहां से 8 बार चुनाव जीत कर विधायक चुने गए। उनके केंद्र की राजनीति में जाने के बाद ये चुनाव भाजपा के लिए साख का चुनाव माना जा रहा है। यही वजह है कि बीजेपी लगातार इसकी तैयारियों में जुटी है।

एक सीट पर ही उपचुनाव

लोकसभा चुनाव में इस बार मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को रायपुर लोकसभा से टिकट दी गई थी। रायपुर से उन्होंने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उनकी जीत के बाद रायपुर दक्षिण एक मात्र ऐसी सीट है, जहां उपचुनाव होंगे।

Exit mobile version