अंग्रेजी अखबार द हितवाद के सीनियर रिपोर्टर राजा दास का निधन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जताया दुख

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। रायपुर के वरिष्ठ पत्रकार राजा दास का आज निधन हो गया। वो पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। डायबिटीज और कुछ अन्य बीमारी से जूझ रहे राजा दास 42 साल के थे। राजा दास राजनीति और समसामयिक विषय पर गहरी पकड़ रखने वाले पत्रकार थे।

मृदुभाषी और पत्रकारिता के लिए समर्पित राजा दास को पिछले विधानसभा सत्र में ही उत्कृष्ट संसदीय पत्रकार सम्मान देने की घोषणा की गई थी। मानसून सत्र के आखिर दिन 30 जुलाई को उन्हें मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष के हाथों उत्कृष्ट संसदीय पत्रकारिता पुरस्कार दिया जाना था। लेकिन विडम्बना देखिये अब वो इस पुरस्कार को लेने के लिए इस दुनिया में नहीं रहे हैं।

अंग्रेजी अखबार द हितवाद के सीनियर रिपोर्टर राजा दास के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी दुख जताया है। राजा दास अपने पीछे पत्नी और एक बेटी छोड़ गये है। कल यानी 23 जुलाई को राजा दास का अंतिम संस्कार राजेन्द्र नगर मुक्तिधाम में सुबह 11 बजे किया जाएगा। उससे पहले मारुति रेसीडेंसी अमलीडीह से उनकी शवयात्रा निकलेगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दैनिक अंग्रेजी अखबार द हितवाद के उप संपादक और वरिष्ठ पत्रकार राजादास के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उनके शोकाकुल परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए, ईश्वर से उन्हें इस दुख की घड़ी को सहने के लिए शक्ति प्रदान करने और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

Exit mobile version