
हालांकि देर रात तक पुलिस ने किसी की गिरफ्तारी नहीं की है। चर्चा है कि छापे के पहले ही स्पा संचालकों को इसकी भनक लग गई थी। सभी अलर्ट हो गए थे। इसलिए जांच में पुलिस को कोई बड़ी चीज हाथ नहीं लगी और सफलता नहीं मिला है। रायपुर के एएसपी और सीएसपी ने महिला बल के साथ छापेमारी की। स्पा में काम करने वाले एक-एक स्टाफ का नाम-पता नोट किया गया। दस्तावेज लिए। वहां कैमरे को खंगाला गया।
वसूली की शिकायत: पुलिस के वरिष्ठ अफसरों को शिकायत मिली है कि टीआई, सीएसपी, एएसपी रैंक के अधिकारी हर स्पा सेंटर से वसूली करा रहे हैं। तीन से पांच हजार वसूल रहे हैं। क्राइम ब्रांच में भी पैसा जा रहा है। उनकी फटकार के बाद आनन-फानन में छापेमारी की गई।क्राइम ब्रांच में भी पैसा जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों की फटकार के बाद आनन-फानन में छापेमारी की गई है। हालांकि छापेमारी में पुलिस को कुछ सफलता नहीं मिली।