राजापड़ाव क्षेत्र के गरीबा में ऐतिहासिक देवी मड़ई मेला

Chhattisgarh Crimes

 

क्षेत्र के मुखियाओ ने देवी मड़ई में पहुंँचकर क्षेत्र के सुख समृद्धि मंगलमय के लिए देवी देवताओं से मांगा आशीर्वाद।

 

ग्राम गरीबा देवी मड़ई में देवी-देवताओं से आशीर्वाद लेने उमड़े सैकडो़ श्रद्धालुओं की भीड़, विधि-विधान से की गई पूजा

 

पूरन मेश्राम।

मैनपुर। तहसील मुख्यालय मैनपुर से लगभग 28 किलोमीटर दूर राजापड़ाव क्षेत्र के ग्राम गरीबा में 7 मार्च शुक्रवार को देवी मड़ई मेला का आयोजन किया गया। ऐतिहासिक देवी मड़ई मेला का शुभारंम पंरपरागत देवी विधान से क्षेत्रभर के देवी देवताओं के उपस्थिति में क्षेत्र के सुख समृद्धि मंगल मय कामना को लेकर हर वर्ष गरीबा मे मड़ई मेला का आयोजन किया जाता है।क्षेत्र के प्रमुख देवी देवता बाजाघाटी कचना धुर्वा, गादी माई, कुंँवर बाबा, कुलेश्वरीन,

छिन्दलईन विशेष रूप से शामिल हुए।दोपहर तक पूरे राजापड़ाव क्षेत्र से देवी-देवताओं की डाँग डोली ध्वज पताका पहुंचने के बाद झांकर ,पुजारी ,बैगा ,सिरहा व ग्राम प्रमुखो द्वारा विशेष पूजा अर्चना के बाद मड़ई बिहाई गई। और देवी देवताओं की शोभायात्रा निकाली गई।

देवी देवताओं की शोभायात्रा के दौरान सैकडो भक्तों ने मत्था टेक सुखमय जीवन की कामना किया गया।क्षेत्र भर के सुख समृद्धि मंगलमय के लिए देवी देवताओं से आशीर्वाद लेते हुए दूर दराज से मड़ई में पहुंचे हुए क्षेत्रीय मुखियाओं ने एक दूसरे से गले लगाते हुए दुख सुख में सदैव सहभागी बनने की बात कही।

गरीबा मड़ई में सैकडो की संख्या में लोग पहुंँचकर जमकर

खरीददारी करते नजर आये। लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।इस अवसर पर प्रमुख रूप से सरपंच दीनाचंद मरकाम,दशरथ नेताम,बुद्धू राम मरकाम फरसू राम नेताम,पुनाराम नेताम, सचिव पालिस राम नेताम,

दुर्जन सिंह मरकाम,अर्जुन मरकाम, लखीराम नेताम, रामदास नेताम,जयदेव नेताम, सुंदर मंडावी,धन सिंह नेताम, शिवोराम मंडावी,लोकनाथ नेताम,हीरालाल कमार,नथेला राम,मानसिंह मरकाम,

सहित क्षेत्र भर के लोग शामिल रहे।