दिवाली पर कोरोना से राहत, 24 घंटे में महज 13 हजार नए केस, रिकवरी रेट मार्च 2020 के बाद सबसे अधिक

Chhattisgarh Crimes

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के मामलों में राहतों का दौर जारी है। दिवाली के दिन यानी आज 24 घंटे के भीतर कोरोना वारयस के 12 हजार नए केस सामने आए और 461 लोगों की मौत हो गई। वहीं रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या नए केसों की तुलना में करीब तीन हजार अधिक है। रिकवरी रेट मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक 98.23 फीसदी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस के एक्टिव केसों की संख्या डेढ़ लाख के बेंच मार्क से नीचे आ गया है। देश में एक्टिव केसों की संख्या 253 दिनों बाद इतना कम 1,48,579 है। बता दें कि देश में अब तक 1,07,63,14,440 टीकाकरण हो गया है, जिसमें बीते 24 घंटे में 30,90,920 टीके लगे।

Exit mobile version