अलग अलग सड़क हादसे में मां बेटे सहित 3 की मौत, दो की हालत गंभीर

Chhattisgarh Crimes

दुर्ग। दुर्ग में अलग अलग हदासे में मां बेटे सहित तीन की मौत हो गई है। वहीँ 3 से अधिक लोग घायल हो गये है। इस घटना के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पहला हादसा भिलाई के खुर्सीपार थाना क्षेत्र का है। यहां पर सड़क हादसे में माँ बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों माँ बेटे स्कूटी में सवार होकर ट्रांसपोर्ट नगर जा रहे थे, तभी डबरापारा तिराहे के पास टांसपोर्ट नगर तरफ से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। इस हादसे में मौके पर ही मृतिका महिला शशिकला मिश्रा और पुत्र अश्वनी मिश्रा की मौत हो गई। दोनों पुरैना डाकबंगला से टांसपोर्ट नगर जा रहे थे। घटना डबरापारा तिराहे के पास आज सुबह 7:30 से 8 बजे की बीच की है।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची शव को पीएम के लिए भेज दिया है और ट्रक को जप्त कर विवेचना में जुट गई है।

वहीँ दूसरा हादसा हुण्डको पद्मनाभपुर ओवर ब्रिज पर बुधवार की रात 2:30 बजे स्कार्पियों व 2 मोटरसाइकिल के बीच जबरदस्त भिडंत हो गई। हादसे में 1 युवक की मौत हो गई। वहीँ 3 से अधिक लोग घायल हो गये है, जिसमे से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा इतना जबरदस्त था कि दुर्धटना के दौरान मोटरसाइकिल सवार ओवर ब्रिज से छिटक कर नीचे गिर गये थे। सूचना मिलते ही पुलिस का अमला तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया।

Exit mobile version