PRSU के प्राफेसर डॉ. राजीव चौधरी को मिला चाणक्य आवार्ड

Chhattisgarh Crimesपं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के शारीरिक शिक्षा विभाग में प्रोफेसर और छात्र कल्याण विभाग के डीन डॉ. राजीव चौधरी को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित “चाणक्य पुरस्कार – सर्वश्रेष्ठ शिक्षक प्रशिक्षक 2025” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान भारतीय शिक्षक शिक्षा संस्थान (IITE), गांधीनगर ने डॉ चौधरी को है।

जो देशभर में शिक्षक प्रशिक्षण, शिक्षा नवाचार और अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है। यह पुरस्कार शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, नवाचार, पाठ्यक्रम निर्माण, अनुसंधान और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रदान किया जाता है।

चौधरी ने बताया ये पुरस्कार उनके करियर के सबसे बड़े पुरस्कारों में से एक हैं। यह सम्मान उनके शैक्षणिक समर्पण, शिक्षा में गुणवत्ता और नवाचार को पहचान दिलाता है। यह पुरस्कार न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि विश्वविद्यालय और छत्तीसगढ़ राज्य के लिए भी गर्व की बात है।