सफारी गाड़ी में बकरी चोरी कर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Chhattisgarh Crimes

बम्हनीडीह। क्षेत्र में लगातार हो रही बकरी चोरी के आरोपियों को पकड़ने में बम्हनीडीह पुलिस को सफलता मिली है। आपको बता दें कि क्षेत्र में लगातार हो रही बकरी चोरी की घटनाओं ने सभी के नाक में दम कर रखा था। आरोपी गरीबों की बकरियों को चोरी कर उन्हें और गरीब बना रहे थे।

जांजगीर चांपा जिले के अधिकतर थाना क्षेत्र में बकरियों की दर्जनों रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं, लेकिन आज तक पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई थी। आरोपी सफारी गाड़ियों में बकरियों को चोरी कर बाजार में बेच रहे थे। मगर सोमवार को वह बम्हनीडीह पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस की माने तो उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि गोविन्दा हसदेव पुल के पास दो लोग लाल कलर की गाड़ी में हैं और उसमें बकरी और अन्य समान है। बम्हनीडीह पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंच कर दोनों से पुछताछ किया। आरोपी सम्बंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। कड़ाई से पुछताछ करने पर उन्होंने बताया कि बकरी और सभी समान को वह चोरी करके लाए हैं। बम्हनीडीह पुलिस ने गाड़ी सफारी सीजी 04 AH 6502 को जब्त कर उसमें लोड 7 नग बकरी 12 नग गुड़ाखू का छोटा डिब्बा भूखंड वाला गला डब्बा जिसमे रखें सिक्के नमकीन से भरा हुआ बोरा एक बोरी में गुटखा तंबाकू से भरा हुआ पाऊच जब्त किया। आरोपियों ने अपने साथ दो और साथियों का होना बताया। जिसमें टीपू खान व संजू मिली उर्फ पैंतीस थे। वह दोनों समान को लेकर भाग गए हैं। पुलिस ने लगभग 2.80 लाख का समान जप्त कर 41(1-4) जाफौ 379 के तहत अपराध दर्ज किया।

यह आरोपी हुए गिरफ्तार

पुलिस ने सुमित पिता बाबू लाल सतनामी 20 वर्ष बम्हनीडीह और राजकुमार पिता भट्ठू सतनामी 20 वर्ष बम्हनीडीह को रिमांड पर भेज दिया है। वहीं फरार आरोपियों की तलास की जा रही है।

Exit mobile version