साय मंत्रिमंडल का शपथ : 5 चेहरे विधायक बनते ही मंत्री बने

Chhattisgarh Crimes

Chhattisgarh Crimes

Chhattisgarh Crimes

Chhattisgarh Crimes

Chhattisgarh Crimes

Chhattisgarh Crimes

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण हो गया। साय मंत्रिमंडल में अभी 9 विधायक मंत्री पद की शपथ ली। 5 पहली बार मंत्री बने। इनमें टंक राम वर्मा, ओपी चौधरी, लखन लाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल और लक्ष्मी राजवाड़े शामिल हैं। इनमें से 3 मंत्री सिर्फ 12वीं तक ही पढ़े-लिखे हैं। दयालदास बघेल 10वीं पास हैं, वहीं लखनलाल देवांगन 7वीं और लक्ष्मी राजवाड़े 12वीं तक ही पढ़ी-लिखी हैं।

कैबिनेट में कुल 12 में 6 ओबीसी, 3 आदिवासी, 2 सामान्य और 1 एससी हैं। वहीं एक जगह अब भी खाली है। प्रदेश में 13 सदस्यों का मंत्रिमंडल होता है। सीएम साय के साथ 2 डिप्टी सीएम शपथ ले चुके थे। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री दिल्ली रवाना होंगे और दो दिन वहीं रहेंगे।