सजग संस्था ने किया होली मिलन समारोह और मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

Chhattisgarh Crimes

पूरन मेश्राम/मैनपुर। सजग संस्था गरियाबंद द्वारा होली मिलन समारोह एवं आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान मे रखते हुए लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ग्राम नहरगांव में किया गया। जिसमें मतदाता निर्भीक होकर तथा बिना किसी लोभ लालच और दबाव के योग्य प्रत्याशी को चुने और शत प्रतिशत मतदान केंद्र में जाकर मतदाता मतदान करें इसके लिए लोगों को प्रेरित किया गया।

मतदान करने का अधिकार हमारे संविधान ने दिया है जिसका प्रयोग लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत मतदान अमीर,गरीब,उच्च नीच, धर्म, जाति ,पंथ, संप्रदाय, महिला एवं पुरुष सभी को समान मतदान का अधिकार दिया गया है अमीर, गरीब महिला,पुरुष सभी का मतदान गणना समान माना जाता है।आप लोग स्वयं मतदान करें तथा अपने घर परिवार, दोस्त यार सगा संबंधियों को भी मतदान तिथि में मतदान करने के लिए प्रेरित करें यह मतदान करने का अवसर प्रत्येक 5 साल में हमें मिलता है। यह आह्ववान लोगो को सजग संस्था गरियाबंद के बलराम निषाद, एवं चित्ररेखा ध्रुव नहरगांव ने किया।

इस अवसर पर सजग संस्था के राजेंद्र सिंह राजपूत ,नरेश पटेल, चित्ररेखा ध्रुव,सालिक राम, निषाद,चित्ररेखा ध्रुव पोटिया,
पिंकू निषाद एवं रीना रामटेके गरियाबंद विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Exit mobile version