
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र के युवाओं को शारीरिक रूप से मजबूत बनाने, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने के साथ-साथ सुरक्षा बलों एवं अन्य सेवाओं में भर्ती के लिए तैयार करने का प्रयास किया गया।
समापन समारोह में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं के उत्साह और मेहनत की सराहना की गई। इस तरह के आयोजन नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं को सकारात्मक दिशा देने, उनकी प्रतिभा को निखारने और रोजगार के अवसरों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
सीआरपीएफ की इस पहल को क्षेत्र के युवाओं के भविष्य निर्माण की दिशा में एक सराहनीय प्रयास माना जा रहा है।