संसद में हुई बहस और विपक्ष के वॉकआउट की चर्चा देशभर में ज़ोरों पर

संसद में हुई बहस और विपक्ष के वॉकआउट की चर्चा देशभर में ज़ोरों पर है। संसद में विपक्ष द्वारा लगातार बहिर्गमन करने के बीच स्पीकर कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। स्पीकर कॉन्फ्रेंस में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी शामिल हुए थे। कॉन्फ्रेंस खत्म कर प्रदेश वापस लौटे डॉ. रमन सिंह ने मीडिया से चर्चा की। चर्चा के दौरान डॉ. सिंह ने कहा कि सदन में चर्चा होनी चाहिए। बहस, विवाद और वॉकआउट से समय बर्बाद होता है। चर्चा होगी तो सबके लिए ठीक रहेगा और प्रदेश का विकास होगा। शताब्दी समारोह में ब्लूप्रिंट तैयार

 

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बताया कि दिल्ली में हुए इस आयोजन में देशभर के विधानसभा अध्यक्ष शामिल हुए थे। इस आयोजन में सदन और विधानसभा के विस्तार का ब्लूप्रिंट तैयार किया गया।

 

इसके अलावा पूर्व में क्या-क्या अमेंडमेंट आए और नियमों में क्या-क्या बदलाव हुए, इसकी यात्रा विधानसभा अध्यक्षों ने देखी। लोकसभा-विधानसभा को आने वाले समय में कैसे क्रियाशील किया जा सकता है, इन मुद्दों पर चर्चा हुई। डॉ. सिंह ने कहा कि सदन की कार्यवाही में पक्ष-विपक्ष सबकी भागीदारी ज़रूरी है। सार्थक चर्चा से ही विकास होगा।

Exit mobile version