सूरजपुर जिला पंचायत कार्यालय में गुरुवार दोपहर को अचानक आग लग गई

Chhattisgarh Crimesसूरजपुर जिला पंचायत कार्यालय में गुरुवार दोपहर को अचानक आग लग गई। कार्यालय से धुआं उठता देख लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है। आग की चपेट में आने से कार्यालय के कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और दर्जनों कंप्यूटर जलकर नष्ट हो गए।

फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने लगभग आधे घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया। घटना के समय अधिकांश कर्मचारी कार्यालय से बाहर थे। इस वजह से कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कर्मचारियों में भय का माहौल देखा गया।

Exit mobile version