सूरजपुर जिले में 4 युवकों से शराब दुकान में नौकरी लगाने के नाम पर 4 लाख 20 हजार रुपए की ठगी
4 पदों में नियुक्ति के नाम पर लिया था पैसा
शिकायतकर्ता घनश्याम साहू ने बताया कि, उसके गांव का निवासी ओम प्रकाश साहू कोरिया जिले के पटना शराब दुकान में काम करता है। उसने बताया कि, सूरजपुर जिले के शराब दुकान में 4 पद खाली हैं। ओम प्रकाश साहू के परिचित बैकुंठपुर निवासी प्रेम प्रकाश ने उसकी बात राकेश सिंह से कराई। उसने एक व्यक्ति की नियुक्ति के लिए एक लाख 20 रुपए मांगे।शिकायतकर्ता घनश्याम साहू के साथ उसके साथी रोहित कुमार साहू अनिल साहू और राहुल साहू ने 4 सितंबर 2024 को राकेश साहू को 4 लाख 20 हजार रुपए दिया था। उन्हें ड्यूटी ज्वाइन कराने के लिए विश्रामपुर, शिव नंदनपुर शराब दुकान ले जाया गया। उन्हें एक दिन बाद आने को कहा गया, लेकिन आज तक उन्हें घुमाया जा रहा है। उन्हें पैसे भी वापस नहीं मिले।
एसपी के निर्देश पर दर्ज हुई FIR
ठगी के शिकार हुए युवकों ने मामले की शिकायत सूरजपुर थाने में की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो 10 जनवरी 2025 को युवकों ने सूरजपुर एसपी से मामले की शिकायत की। एसपी ने मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
एसपी के निर्देश पर सूरजपुर पुलिस ने मामले की जांच की और मामले में आरोपी ओमप्रकाश साहू, राकेश सिंह, राजेश साहू, नीरज पांडेय और अंशू के खिलाफ धारा 318 (4), 3(5) BNS का अपराध दर्ज किया है।