सरगुजा जिले के चलगली में ससुर ने कुल्हाड़ी मारकर बहू की हत्या कर दी

Chhattisgarh Crimesसरगुजा जिले के चलगली में ससुर ने कुल्हाड़ी मारकर बहू की हत्या कर दी। उसके शव को घर से 50 मीटर दूर बाड़ी में गाड़ दिया। आरोपी ससुर ने बेटे से कहा कि, बहू ने समय पर खाना नहीं दिया इसलिए मार दिया।

हालांकि, आरोपी के बेटे और गांव वालों का दावा है कि ससुर बहू से छेड़छाड़ करता था, जिसका वह विरोध कर रही थी। इस कारण ससुर ने बहू को मार डाला। मृतिका 3 महीने की गर्भवती थी।घटना लुण्ड्रा थाना क्षेत्र की है।

ससुर ने खुद बताया कि उसकी हत्या कर दी

जानकारी के मुताबिक, ग्राम किरकिमा, चलगली निवासी सरस्वती कोरवा (23 साल) सोमवार को घर में थी। उसका पति ईश्वर कोरवा मछली मारने के लिए गया था। शाम करीब 5.30 बजे ईश्वर कोरवा वापस घर पहुंचा तो घर के कमरे में खून फैला हुआ था।

उसने अपने पिता परमेश्वर से सरस्वती के बारे में पूछा। इस पर परमेश्वर कोरवा ने खुद बताया कि खाना नहीं देने पर उसने सरस्वती की हत्या कर दी है। सरस्वती कोरवा को बाड़ी में दफना भी दिया है।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस

इसके बाद घटना की सूचना ईश्वर कोरवा ने ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने लुण्ड्रा पुलिस को शिकायत की। लुण्ड्रा थानेदार आरएन पटेल के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने हत्यारे ससुर परमेश्वर कोरवा को हिरासत में ले लिया। दफन शव को निकालने के लिए लुण्ड्रा तहसीलदार को तहरीर भेजी गई।

अधिकारियों की मौजूदगी में खोदा गया शव

लुण्ड्रा तहसीलदार निखिल विश्वकर्मा की मौजूदगी में पुलिस ने मंगलवार दोपहर कब्र खोदकर शव को बाहर निकलवाया। फारेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंची। सरस्वती कोरवा के गले और सिर में कुल्हाड़ी से वार करने के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Exit mobile version