इलेक्टोरल बॉंड पर कांग्रेस के आरोप पर सरोज पांडेय का पलटवार, कहा- कोई घोटाला है तो प्रमाणित करके दिखाएं

Chhattisgarh Crimes

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। कांग्रेस के इलेक्टोरल बॉन्ड पर उठाए गए सवाल पर कोरबा से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई नैतिक आधार नहीं है. जो खुद दलदल में डूबे हुए हैं, वह हम पर आरोप लगा रहे हैं. कांग्रेस के पास इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर कोई सबूत है, और कोई घोटाला है, तो इसे प्रमाणित करके दिखाएं.

कोरबा लोकसभा से भाजपा की प्रत्याशी सरोज पांडे ने अपने लोकसभा क्षेत्र के मरवाही विधानसभा में कार्यकर्ताओं के साथ आगामी चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक की. इस दौरान अपने कार्यकर्ताओं से मिलते हुए धनपुर के दुर्गा देवी मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए राज्य की खुशहाली की मांग की और अपनी और केंद्र सरकार की जीत की कामना की.

इस अवसर पर मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों के दौरान किसी भी आरोप में भाजपा की सरकार में किसी मंत्री ने कोई इस्तीफा नहीं दिया है. उन्होंने राहुल गांधी को कोट करते हुए कहा कि उन्हें याद होगा कि 2014 के पहले उनकी सरकार के कितने मंत्रियों ने घोटालों के कारण इस्तीफे दिये थे. वहीं CAA को लेकर कहा कि यह देश की जरूरत है. देश की अस्मिता और अखंडता की बात जहां आएगी, वहाँ हमारी सरकार इसे मजबूती से लागू करेगी, हम वोट की राजनीति नही करते है.

कोरबा लोकसभा को लेकर सरोज पांडेय ने कहा कि आगामी कोरबा लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि कांग्रेस कही नहीं दिखाई देती है. वो मुकाबले में ही नहीं है. कांग्रेस के पास नेतृत्व नहीं है, मुद्दे ही नहीं है. वर्तमान कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत को निष्क्रिय बताते हुए कहा कि पिछले 5 साल वे यहां की सांसद हैं. इस क्षेत्र के लिए क्या किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर जनता का विश्वास है, उन विश्वास पर जनता पर फिर से आशीर्वाद देगी.

Exit mobile version