SBI ने FD की ब्याज दरें बढ़ाईं : 180 से 210 दिन तक की FD पर अब मिलेगा 6% रिटर्न

Chhattisgarh Crimes

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। SBI ने 46 दिन से 179 दिन तक की FD की ब्याज दर को 4.75% से बढ़ाकर 5.50% किया है। वहीं 180 दिन से 210 दिन तक की FD पर अब 5.75% की बजाय 6.00% किया है।

इसी तरह 211 दिन से 1 साल से कम समय की FD पर अब 6.00% की जगह 6.25% ब्याज मिलेगा। बाकी अवधि की ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया गया है। इन ब्याज दरें 15 मई से लागू हो गई हैं। ब्याज की यह दरें 2 करोड़ रुपए से कम की FD के लिए हैं।

 

Exit mobile version